Tuesday, October 27, 2026
Home Latest वैसाखी पर कैबिनेट मंत्री गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में हुए नतमस्तक

वैसाखी पर कैबिनेट मंत्री गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में हुए नतमस्तक

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। वैसाखी के पवित्र अवसर पर खालसा साजना दिवस पर पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज यहां बस्ती शेख स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में माथा टेका और राज्य की शांति, प्रगति, समृद्धि और चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री ने अपने दिन की शुरूआत गुरू साहिब से आशीर्वाद लेकर की तथा सभी श्रद्धालुओं को इस पवित्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रध्दालुओं को उनकी समृद्ध, गौरवशाली विरासत की याद दिलाते हुए कहा कि आज ही के दिन दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी।

Advertisements

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए गए मानवता, विश्व बंधुत्व और भाईचारे के प्रति प्रेम और करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद गुड़द्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर अध्यक्ष गुरकिरपाल सिंह, सौरव वर्मा, शिंगारा सिंह, कोकली, कमलजीत कौर आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here