
पंजाब के जालंधर शहर के कबीर नगर इलाके में एक गैस सिलेंडर के फटने से उसकी चपेट में आने से 2 पुलिस मुलाजिमों सहित 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही गैस सिलेंडर फटने की जांच शुरु कर दी है तथा यह बी कयास लगाए जा रहे हैं कि अवैध रुप से गैस सिलेंडर भरने दौरान यह हादसा पेश आया।
Advertisements













