Wednesday, October 28, 2026
Home Latest भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत सरकार के संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग नई दिल्ली के नोडल कार्यालय संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दूरसंचार पंजाब सर्किल, चंडीगढ़ ने बुधवार को जालंधर में वायरलेस मॉनिटरिंग स्टेशन कार्यालय जालंधर-होशियारपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 70 जालंधर, पंजाब में संचार साथी ऐप के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम और दूरसंचार आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। सेमिनार की शुरुआत संचार लेखा नियंत्रक पंजाब सर्कल कार्यालय के उपनियंत्रक अक्षय गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सेमिनार में सीसीए पंजाब चंडीगढ़ कार्यालय और वायरलेस मॉनिटरिंग स्टेशन जालंधर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उद्घाटन भाषण में अक्षय गुप्ता ने बताया कि संचार नियंत्रक पंजाब सर्कल कार्यालय ने इस सेमिनार को “संचार साथी ऐप पर जागरूकता कार्यक्रम” और “दूर संचार आउटरीच कार्यक्रम” के रूप में आयोजित किया है। उपनियंत्रक अक्षय गुप्ता ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को उनकी डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए जागरूक और सशक्त बनाना है। तथा साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सुरक्षा और इन खतरों का मुकाबला करने के लिए इस संबंध में सरकार की परियोजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Advertisements

साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिस में दूर संचार क्षेत्र में नवीनतम साइबर खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर खतरों से निपटने के लिए दूर संचार विभाग के विभिन्न पोर्टलों जैसे कि सरस, संचार साथी, सरल संचार आदि के बारे में भी बताया गया। आमंत्रितों में मुख्य रूप से दूर संचार सेवा प्रदाता, इंटरनेट सेवा प्रदाता, वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर और पंजाब राज्य में विभाग के पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की। सेमिनार के दौरान, मुख्य रूप से पंजाब राज्य में दूर संचार सेवा प्रदाताओं, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटरों, पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स के नेताओं को दूरसंचार विभाग के विभिन्न वेब पोर्टल यानी संचार साथी और साइबर सुरक्षा के बारे में शिक्षित और जागरूक करने पर ज़ोर दिया गया। सेमिनार को अधिक सुलभ और उपयोगी बनाने के लिए एक वार्तालाप सत्र का भी आयोजन किया गया। संचार नियंत्रक पंजाब सर्कल, चंडीगढ़ कार्यालय ने पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स की सुविधा के लिए एक कैंप का आयोजन भी किया गया। कैंप में विभाग के पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स ने अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाए तथा सेमिनार का भी लाभ उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here