Friday, October 23, 2026
Home Education डा. रवजोत ने विभिन्न स्कूलों में करवाए गए विकास कार्यों का किया...

डा. रवजोत ने विभिन्न स्कूलों में करवाए गए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का शाम चौरासी के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रबजोत सिंह ने पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के दौरान अपने क्षेत्र में चार स्कूलों में करीब 33 लाख की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पंडोरी खजूर व चक्कोवाल ब्राह्मणा में 7 लाख 51 हजार-7 लाख 51 हजार से बने कमरे का, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल काठे में चार लाख की लागत से बनी चार दिवारी का तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांधरा में अति आधुनिक बनी नई लैब का उद्घाटन किया।  जिसकी लागत 11 लाख रुपए से अधिक है। 

उन्होंने बताया कि यह कमरे  आधुनिक तरीके से लैस होंगे।  जहां सरकारी स्कूलों के बच्चे उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करके अपने देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।  इन स्कूलों में पढ़ रहे गरीब परिवारों के बच्चों को समय के अनुसार बनाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि यह बच्चे किसी भी तरह से पीछे ना रहे।  उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here