Thursday, October 8, 2026
Home Crime रहीमपुर मंडी में Sanjit की चाकू घोंपकर हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

रहीमपुर मंडी में Sanjit की चाकू घोंपकर हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की रहीमपुर मंडी में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जानकारी देते हुए एसआई गुरसाहिब सिंह ने बताया कि मृतक संजीत निवासी रहीमपुर का ठेकेदारी को लेकर कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद रंजिश के चलते कुछ युवकों ने संजीत पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Advertisements

जिसके बाद संजीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया और डीएमसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here