
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आप ने भाजपा पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा की तरफ से राजा इकबाल सिंह को पार्टी की तरफ से मेयर और जयभगवान यादिव को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली में इस महीने के आखिरी में मेयर चुनाव होना है। दिल्ली की पूर्व सीएम और कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एमसीडी में भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव के दौरान भाजपा ने खूब गड़बड़ी की लेकिन फिर भी वह बुरी तरह से हारी थी। इसके बाद भी वह नहीं रुकी और तमाम पार्षदों को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हम तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करते हैं और इस बार हम MCD मेयर का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब भाजपा अपनी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाये और बिना किसी बहानों के दिल्लीवालों से किए अपने वादे पूरा करे।












