
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में भयानक भूस्खलन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पिथौरागढ़ के धारचूला में भूस्खलन के कारण रोंगटी नाला के पास तवाघाट मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क खोलने का काम जारी है।

रिपोर्टों से पता चला है कि मानसून 2023 में, मानसून के तीन महीनों – जून-सितंबर के दौरान लगभग 100 लोगों की जान चली गई और कई लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने इन मौतों के लिए भारी से भारी बारिश के कारण लगातार होने वाले भयानक भूस्खलन को जिम्मेदार ठहराया है।












