
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बड़ी एक्शन लिया गया है। हमले के बाद कश्मीर में करीब 1500 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सुंबल ने 13 आरआर और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के साथ मिलकर कनिपोरा नैदखाई ऑर्चर्ड्स में रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 एके 56, एके 56 राइफल के 30 राउंड, एक मैगजीन और 1 चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य उस नेटवर्क की पहचान करना है जिसने हमले को संभव बनाया हो। माना जाता है कि ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने हमलावरों को रसद या खुफिया सहायता प्रदान की थी, हालांकि अभी तक उनकी विशिष्ट भूमिका का पता नहीं चल पाया है।












