
श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमावर्ती गांव बहादुरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों ने बैग को देखकर तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जांच में मामला ड्रोन गतिविधि से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियां बैग में मिले सामान और आसपास के हालात की गहन जांच कर रही हैं।












