Thursday, October 15, 2026
Home International कनाडा में लिबरन पार्टी की हुई जीत, मार्क कार्नी बने नए प्रधानमंत्री

कनाडा में लिबरन पार्टी की हुई जीत, मार्क कार्नी बने नए प्रधानमंत्री

कनाडा (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा में हुए राष्ट्रीय चुनाव में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की अगुवाई वाली लिबरल पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। कुछ महीनों पहले तक पार्टी के हारने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक बयानबाजी ने समीकरण बदल दिए। ट्रंप के “कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने” और व्यापार युद्ध छेड़ने की धमकियों ने कनाडाई जनता में राष्ट्रीय गर्व की भावना को प्रबल किया, जिसका सीधा लाभ लिबरल पार्टी को मिला।

Advertisements

चुनाव परिणामों के अनुसार, लिबरल पार्टी ने संसद में कंज़र्वेटिव पार्टी से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने हार कबूल कर ली और कार्नी को बधाई देते हुए उनकी जीत की पुष्टि की। जीत की घोषणा करते हुए कार्नी ने कहा, “हम अपने महान देश के लिए एक स्वतंत्र भविष्य का निर्माण करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here