Sunday, October 25, 2026
Home Himachal धौलासिद्ध विद्युत परियोजना में मजदूर दिवस पर सीटू का जोरदार आयोजन, 20...

धौलासिद्ध विद्युत परियोजना में मजदूर दिवस पर सीटू का जोरदार आयोजन, 20 मई की हड़ताल का ऐलान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। वीरवार को निर्माणाधीन विद्युत परियोजना धौलासिद्ध में सीटू ने मजदूर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। सुबह 8 बजे ही मजदूर तय स्थल पर एकत्रित हुए और उसके उपरांत सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप राणा ने सीटू का झंडा फहराया। मजदूरों की सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव जोगिंदर कुमार ने मई दिवस के इतिहास की कुर्बानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने भी मजदूरों को संबोधित कियाl अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मजदूरों ने भारी कुर्बानियों के बल पर जो श्रम कानून बनवाए थे मोदी सरकार ने उन्हें समाप्त कर दिया है और उसके स्थान पर चार श्रम संहिताओं को बनाया है जो मालिकों के पक्ष में हैं और ये संहिताऐं मजदूरों के लिए गुलामी का रास्ता ही प्रशस्त करती हैं। जिसका मजदूर देश भर में जमकर विरोध कर रहे हैं और आने वाली 20 मई को इन श्रम संहिताओं के विरोध में देश भर में हड़ताल की जाएगी और हमीरपुर में भी इसके विरोध में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 घंटे काम 8 घंटे आराम 8 घंटे मनोरंजन के लिए की मांग को लेकर 1 मई के मजदूरों ने पहली हड़ताल की थी।

Advertisements

आज की मोदी सरकार ने इन संहिताओं के माध्यम से काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 कर दिए हैं इसके साथ ही मजदूरों के अधिकारों जिसमें यूनियन बनाने, हड़ताल करने को लगभग गैरकानूनी ही बना दिया है जो कि बेहद ही खतरनाक है उन्होंने मजदूरों से मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज फिर से मई दिवस पर मजदूरों के संघर्ष के दृढ़ संकल्प को दोहराने आ आह्वान किया। मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव संतोष कुमार ने कहा कि मजदूरों को कोई भी चीज़ आसानी से नहीं मिलती है और अपने अधिकारों के लिए भी मजदूरों को लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि मजदूर संगठित नहीं रहते हैं तो जो कुछ हासिल भी है उसके छिन जाने का खतरा बना रहता है उन्होंने कहा कि मजदूर 20 मई को धौलासिद्ध में भी मुक्कमल हड़ताल करेंगे और प्रदर्शन में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here