
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के तीन सरकारी स्कूलों में 1.28 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में करीब एक करोड़ रुपए, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल अज्जोवाल में 12 लाख रुपए तथा सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बहादुरपुर में 16 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले समय के दौरान शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया है वह पिछली सरकारे नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि करीब 6000 स्कूलों में बाउंड्री बाल बनाई गई है जो कई हजार किलोमीटर बनती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूलों में आधुनिक लैब बनाई गई है। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चाहते हैं कि प्रदेश के बच्चों को शिक्षा से संबंधित हर सुविधा प्रदान की जाए। विधायक जिंपा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 40 स्कूलों को हुनर शिक्षा के साथ जोड़ा है और इनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल को भी शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार की आलोचना करते हैं, उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार के समय यह कार्य क्यों नहीं किए। उन्होंने कहा कि आज लोगों का विश्वास भी सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़ रहा है यही कारण है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की गिनती निरंतर बढ़ रही है। बच्चों को बैठने के लिए बेंच आदि की सुविधा प्रदान की गई है। स्कूलों में स्वच्छ बाथरूम बनाए गए हैं, लाइब्रेरियो का निर्माण किया गया है। जिला होशियारपुर के सरकारी स्कूलों के 11 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस की परीक्षा को पास किया है। इन बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही तैयारी करवाई गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है।
प्रदेश का कोई स्कूल ऐसा नहीं है जहां पर विकास कार्य न करवाए गए हो। पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत करवाए जा रहे हैं समागमों में भारी संख्या में बच्चों के अभिभावकों तथा लोगों का पहुंचना इस बात की और इशारा करता है कि लोग सरकार की शिक्षा नीति से पूरी तरह से प्रसन्न है। उन्होंने इन कार्यक्रमों के दौरान बच्चों के साथ भी बातचीत की तथा पढ़ाई संबंधी उनसे जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि स्कूलों को जिस भी चीज की जरूरत होगी वह पहल के आधार पर उसे उपलब्ध करवाने के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में लगाई गई साइंस प्रदर्शनी, बिजनेस ब्लास्टर से संबंधित स्टाल तथा किताबों के लंगर का भी मुआयना किया। इस मौके पर विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर मेयर सुरेंद्र कुमार छिन्दा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, आम आदमी पार्टी की नेत्री सुमन बहल, संतोष सैनी, सूद सभा के प्रधान एडवोकेट अरविंद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सूद, भारत विकास परिषद के प्रधान संजीव अरोड़ा, बाल विकास परिषद के मदनलाल महाजन, रंजीत शर्मा श्री गुरु नानक ट्रस्ट के एडवोकेट जसवीर सिंह, बहादुर सिंह सुनेत, प्रिंसिपल अशोक कुमार, प्रिंसिपल वैशाली चड्ढा, प्रिंसिपल रविंदर कौर, सेवा मुक्त प्रिंसिपल चरण सिंह, हेडमिस्ट्रेस श्रुति शर्मा,हेडमिस्ट्रेस हरप्रीत कौर, हेडमिस्ट्रेस दीप्ति ढिल्लों, हेडमिस्ट्रेस मनजीत कौर, हेडमास्टर हरीश शर्मा, प्रवीण शर्मा, बलवीर राम, प्रवीण कुमार शर्मा, सरपंच आरती शर्मा, संदीप संधू, लेक्चरर संदीप सूद, जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा, शरणदीप कौर, बिट्टू शर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह सैनी, एस एम सी चेयरपर्सन अंजू बाला, विपिन शर्मा अमर कौर लकी शर्मा राजकुमार विमला देवी,सुकृति कश्यप आदि भी उपस्थित थे।












