
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीमती पीडीआर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। स्कूल की छात्राओं ने सभी विषयों, साइंस, कामर्स एवं आर्ट विषय में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया ने बताया कि साइंस विषय की 7 एवं कामर्स विषय की 18 छात्राओं ने अच्छे अंक लेकर परीक्षा पास की। साइंस ग्रुप में निकिता बीटन पुत्री ओम प्रकाश ने पहला, नेहा वर्मा पुत्री शंकर लाल वर्मा ने दूसरा तथा प्राची शर्मा पुत्री संजीव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कामर्स ग्रुप में याशिका पुत्री मनदीप कुमार ने पहला, सिमरन कौर पुत्री राजिंदर कुमार ने दूसरा तथा बंदना पुत्री भाग चंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आर्ट में मुस्कान पुत्री बलबीर सिंह ने पहला, अंजली पुत्री राम अशीष ने दूसरा तथा सुरभि पुत्री बलबीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने उक्त बच्चों के साथ-साथ परीक्षा में उतीर्ण होने वाले सभी बच्चों को बधाई देते हुए आगे की कक्षाओं में और भी मन लगाकर पढ़ाई करके कामयाबी हासिल करने की शुभकामनाएं दी।












