Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur आप्रेशन सिंदूर भारतीय सेना पराक्रम की विजयी व पाकिस्तान आतंकवाद के मुंह...

आप्रेशन सिंदूर भारतीय सेना पराक्रम की विजयी व पाकिस्तान आतंकवाद के मुंह पर तमाचाः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों के खात्में के लिए किए गए आप्रेशन सिंदूर पर संतोष प्रकट करते हुए इसे भारतीय सेना का विश्व में पराक्रम तथा पाकिस्तान आतंकवाद व वहां की सरकार के मुंह पर जोरदार तमाचा है।

Advertisements

इस संबंधी आज भारतीय सेना व प्रधानमंत्री को एक बैठक करके धन्यवाद देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि पाकिस्तान सेना द्वारा संचालित आतंकवाद पर केन्द्र सरकार ने जो कड़ा प्रहार आप्रेशन सिंदूर के रुप में किया है, उसकी भारतीय सेना की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

यूथ सिटीजन कौंसिल आपातस्थिति में प्रशासन के साथ सिविल एरिया में देगी पूरे प्रदेश में सहयोग

डा. घई ने कहा कि पाकिस्तान पूरे विश्व में एक कलंकित देश है जोकि पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए हर समय आतंकवाद की कई फैक्ट्रियां चलाकर वहां आतंकवादियों को तैयार कर रहा है ताकि वह भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के अमन चैन को छिनभिन्न कर सके। उन्होंने कहा कि आज समय की जरुरत है कि भारत को पाकिस्तान पर सैन्य कार्यवाही कर अपना पीओके वापिस लेना चाहिए ताकि वहां के लोग भी अपनी मातृभूमि से जुड़ कर भारत माता की सेवा कर सकें।

उन्होंने कहा कि भारत पाक युद्ध की स्थिति में यूथ सिटीजन कौंसिल के पंजाब में सभी यूनिटों को प्रशासन के साथ मिलकर सिविल सेवाओं में अपना अहम योगदान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि कौंसिल का हर कार्यकर्ता आपातकालीन स्थिति में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। इस अवसर पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कहा कि आप्रेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने जिस महान कुशलता व बहादुरी का परिचय दिया उसकी जितनी प्रशंना की जाए कम है। देश के नागरिकों को आशा है कि आने वाले दिनों में सरकार व सेना पाकिस्तान पर और कड़ी कार्यवाही कर पाकिस्तान से भारत के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे। इस अवसर पर मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, ज्ञान बांसल, कुलभूषण सेठी, मोहित संधू, डा. वशिष्ट कुमार, डा. राज कुमार सैनी, रमनीश घई, टिंकू शर्मा, मनिंदर अटवाल, जसवीर सिंह, मयंक शर्मा, बबलू सिंह, मनोज कुमार, बादल सिंह आदि कौंसिल कार्यकर्ताओं ने आप्रेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना व प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here