Thursday, October 15, 2026
Home Crime पद्मश्री डा. सुब्बन्ना अय्यप्पन का नदी में तैरता मिला शव, 6 दिन...

पद्मश्री डा. सुब्बन्ना अय्यप्पन का नदी में तैरता मिला शव, 6 दिन से लापता

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देश के मशहूर कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डा. सुब्बन्ना अय्यप्पन  का शव मिलने का समाचार प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 6 दिन से लापता थे। उनका शव श्रीरंगपटना में साईं आश्रम के पास कावेरी नदी में मिला। वे मैसूर के विश्वेश्वर नगर औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे, लेकिन 7 मई को अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटियां हैं।

Advertisements

श्रीरंगपटना पुलिस ने मामला दर्ज करके मौत होने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शनिवार शाम को नदी में एक अज्ञात शव देखे जाने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाला तो वैज्ञानिक की पहचान हो गई। अय्यप्पन का स्कूटर नदी किनारे मिला। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here