Monday, October 26, 2026
Home Latest ट्रक और ऑटो की सामने से हुई टक्कर, 6 की मौत, 3...

ट्रक और ऑटो की सामने से हुई टक्कर, 6 की मौत, 3 घायल  

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हरदलमऊ के नज़दीक ट्रक और ऑटो की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आटो चालक रंजीत कासिमपुर से सवारियां लेकर संडीला जा रहा था और ऑटो में 10 सवारियां सवार थी।

Advertisements

जब वह संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के नज़दीक पहुंचा तो ट्रक और ऑटो की भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पलट गया। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलो को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखल करवाया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here