
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के गदईपुर क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी मिलते ही जालंधर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन तीन घंटे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया, और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे फैक्ट्री के आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटा लिया गया।

बताया जा रहा है कि जिन फैक्ट्रियों में आग लगी, वे रबर और टायर बनाने का काम करती थीं। इन फैक्ट्रियों में भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री जैसे रबर और टायर का स्टॉक पड़ा हुआ था, जो आग फैलने में मुख्य कारण बने। स्थानीय निवासियों ने सबसे पहले आग का पता लगाया और तत्परता से अधिकारियों को सूचित किया, जिससे फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी, लेकिन आग बुझाने के बाद अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है।












