Monday, October 12, 2026
Home Latest श्री राम कथा चक्कर्मां के दौरान एकादशी व्रत का विस्तृत वर्णन

श्री राम कथा चक्कर्मां के दौरान एकादशी व्रत का विस्तृत वर्णन

रूपनगर (द स्टलैर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। ब्राह्मण सेवा समिति जिला रूपनगर के अधिकारी इलाके में हो रहे सनातनी समागम में अपनी हाजिरी लगा कर बच्चों को धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ कल गांव चक्कर्मां के शिव मंदिर में चल रही श्री राम कथा के समारोह में भाग लिया। जहां ब्राह्मण सेवा समिति जिला रूपनगर के अध्यक्ष और ब्राह्मण सभा पंजाब के उपाध्यक्ष पंडित अवनीश मोदगिल साहुंमाजरा, ब्राह्मण सेवा समिति जिला रूपनगर के जनरल सचिव पंकज शर्मा अवान कोट, सुरिंदर पाल कौशिक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सामूहिक रूप से व्यास गद्दी पर विराजमान स्वामी डॉ. धर्माचार्य को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Advertisements

श्री राम कथा दौरान स्वामी डॉक्टर धर्माचार्य जी ने संगत को श्री राम चंद्र जी के जीवन का विस्तृत वर्णन सुनाया। आज की श्री राम कथा में उन्होंने एकादशी व्रत का पूरे विधि विधान से पालन करने पर जोर दिया और बताया कि इस व्रत को न करने से सनातनी अनजाने में पाप के भागीदार बन रहे हैं। हमें सभी को यह व्रत करना अनिवार्य है।

पंकज शर्मा अवान कोट और पंडित अवनीश मोदगिल साहुमाजरा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम कथा सनातनी विचारधारा और एकादशी व्रत का ज्ञान जहाँ बच्चों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है वहीं इसे बेहद गंभीरता से पालन करना आवश्यक है। इसके उपरांत श्री राम कथा के कार्यक्रम के लिए चक्कर्मां के मंदिर कमेटी को सहायता राशि देने के लिए जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा, ब्राह्मण सभा पंजाब के उप प्रधान पंडित अवनीश मोदगिल साहुमाजरा, ब्राह्मण सेवा समिति रूपनगर के जनरल सचिव पंकज शर्मा अवान कोट को शिव मंदिर कमेटी चक्कर्मां द्वारा स्वामी डॉक्टर धर्माचार्य जी से सम्मानित करवाया गया। इसके बाद आरती और भोग लगवाने के बाद भंडारा शुरू कर दिया गया।

इस मौके पर पंडित अवनीश मोदगिल साहूमाजरा, पंकज शर्मा अवान कोट, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सुरेंद्र पाल कौशिक, शिव मंदिर कमेटी चक्कर्मां के अधिकारी ओम दत्त शर्मा, कमल किशोर शर्मा, पंडित देशराज शर्मा , यशपाल शर्मा, विजय शर्मा, राजिंदर पाल शर्मा, सतपाल शर्मा, दीपक धीमान, परमिंदर, इशप्रीत घनौली, पंडित राकेश शर्मा साहूमाजरा और गांव चक्करमा के सनातन प्रेमियों के साथ आसपास के क्षेत्र के निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here