
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजसेवक सरजीवन ठाकुर, तथा सुरजीत कुमार ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल को चार पंखे भेंट किए। इसके अलावा संदीप संधू ने स्कूल को एक इनवर्टर सेट भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। क्योंकि इसमें पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य है। चाहे सरकार स्कूलों को बहुत सी सुविधाएं प्रदान कर रही है लेकिन फिर भी समाज सेवी लोगों को स्कूलों की मदद के लिए यथा संभव प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अशोक कुमार ने कहा कि उनके स्कूल को सरकार द्वारा हुनर शिक्षा कार्यक्रम में शामिल किया गया है जो उनके लिए गर्व की बात है।

इसके अलावा बच्चों को बिजनेस ब्लास्टर के माध्यम से अपना प्रोडक्ट तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल के परीक्षा परिणाम भी शानदार रहे हैं। सरकार द्वारा स्कूल में नए कमरे तथा लैब बनाने के लिए ग्रांट भेजी गई है जिसके साथ काम चल रहा है। उन्होंने दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लेक्चर उपेंद्र सिंह, कुलविंदर कौर,सुकृति कश्यप आदि भी उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधको द्वारा दानी सज्जनों को सम्मानित भी किया गया।












