Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh भ्रष्टाचार के खिलाफ आप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: विधायक रमन अरोड़ा...

भ्रष्टाचार के खिलाफ आप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर निर्णायक कार्रवाई की है। यह साहसिक कदम भ्रष्टाचार के प्रति पार्टी की जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है तथा शासन में एक नया मानदंड स्थापित करता है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मिशन पर जोर दिया। चीमा ने कहा, “भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे इसमें हमारी पार्टी का ही कोई व्यक्ति शामिल क्यों न हो। भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली पिछली सरकारों के विपरीत, आप सरकार सख्त कार्रवाई के माध्यम से जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित कर रही है।” उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों के माध्यम से पिछली सरकारें अपने विधायकों मंत्रियों को डराने-धमकाने के औजार के रूप में इस्तेमाल करती थी, लेकिन आप सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई करती है।

Advertisements

मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने भ्रष्टाचार के प्रति आप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना की तथा इसे दशकों से चली आ रही कांग्रेस और शिअद-भाजपा सरकारों की निष्क्रियता से तुलना की। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए आम आदमी पार्टी के मिशन को दोहराते हुए कहा, “आप सरकार में किसी भी भ्रष्ट विधायक या नौकरशाह को बख्शा नहीं जाता है। कानून का शासन कायम है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है। आप नेता बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के सक्रिय रुख पर प्रकाश डाला, जिनका बेदाग रिकॉर्ड भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई में परिलक्षित होता है। पन्नू ने कहा, “ऐसे मामलों को दबाने वाली पिछली सरकारों के विपरीत, मान सरकार पारदर्शी और सख्त है। मुख्यमंत्री मान व्यक्तिगत रूप से शिकायतों की निगरानी करते हैं और भ्रष्टाचार के सभी मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं। “आप नेता पवन कुमार टीनू ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए पार्टी के 2022 के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “अपने ही किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करना भारतीय राजनीति में एक अभूतपूर्व घटना है। इससे यह कड़ा संदेश जाता है कि भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” आप नेता डॉ. एस.एस. आहलूवालिया ने कहा कि 2022 में मान सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं गया है। उन्होंने कहा, “विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों का मुख्यमंत्री ने तुरंत समाधान किया, जिसके परिणामस्वरूप त्वरित जांच और कार्रवाई हुई। यह कारवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति को साबित करता है।” उन्होंने कहा कि आप सरकार लोगों की सेवा करने के लिए है, शोषण के लिए नहीं।

“आप नेता बब्बी बादल ने पिछली सरकारों के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला और बताया कि विधायक और अधिकारी किस तरह वसूली एजेंट के रूप में काम करते थे। बादल ने कहा, “आज आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने ही विधायक को गिरफ्तार करके एक अभूतपूर्व कदम उठाया है, जिससे यह पता चलता है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह पंजाबियों के लिए एक संदेश है: बिना किसी डर के भ्रष्टाचार की शिकायत करें, सरकार कार्रवाई करेगी” आप नेता बिक्रमजीत पासी ने आप और पिछली कांग्रेस सरकारों के बीच अंतर को बताते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार ने जहां भ्रष्ट लोगों को संरक्षण दिया, वहीं आप सरकार ने ऐसे लोगों पर निर्णायक कार्रवाई की। विपक्ष के दावे भी बेबुनियाद निकले। आम आदमी पार्टी पंजाब की समृद्धि के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here