Friday, October 23, 2026
Home Latest पटियाला के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का भारतीय टीम के लिए चयन

पटियाला के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का भारतीय टीम के लिए चयन

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला के दो क्रिकेट खिलाड़ियों को अंडर-23 एशिया कप के लिए भारतीय टीम के कैंप में चुना गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटियाला के ऑफ-स्पिनर हरजस सिंह टंडन और बाएं हाथ के फास्ट गेंदबाज़ आर्यमान धालीवाल का चयन बीसीसीआई (BCCI) द्वारा अंडर-23 एशिया कप के लिए किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्रिकेट हब के कोच कमल संधू ने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी पिछले कई सालों से पंजाब की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। उनके शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के एशिया कप कैंप के लिए चुना गया है।  

Advertisements

जब कोच कमल संधू से पूछा गया कि पटियाला के क्रिकेट खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान क्यों बना रहे हैं, तो उन्होंने बताया कि पटियाला में नवजोत सिद्धू के बाद से अब तक जितने भी खिलाड़ी भारतीय टीम या पंजाब की टीम में चुने गए हैं, उसका मुख्य कारण यहाँ की अकादमी क्रिकेट हब में बना राज्य स्तरीय अभ्यास समूह है। इस समूह में अनुभवी खिलाड़ी जूनियर्स को खेल की हर बारीकी विस्तार से समझाते हैं। प्रैक्टिस और बाद में आयोजित मैचों में जूनियर खिलाड़ी न केवल सीनियर्स का प्रदर्शन देखते हैं, बल्कि उनसे प्रेरणा और प्रोत्साहन भी प्राप्त करते हैं। यही वजह है कि पटियाला के खिलाड़ी चाहे प्रभ सिमरन सिंह हों, अंडर-19 भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ अनमोल प्रीत सिंह हों, नमनधीर हों, बीसीसीआई की अंडर-19 टीम में शामिल बल्लेबाज़ विहान मल्होत्रा हों, या महिला भारतीय टीम की कनिका अहूजा और मन्नत कश्यप हों – सभी नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। इसी सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है कि पटियाला में क्रिकेट का स्तर अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बराबर पहुँच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here