होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: समीर सैनी। होशियारपुर सिटी सब डिवीजन के एस.डी.ओ. अवतार सिंह व जे.ई बलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च 2018 को 132 के.वी. होशियारपुर सब स्टेशन से चलने वाले 66 के.वी. फोकल प्वाइंट व 66 के.वी. साधू आश्रम सब स्टेशन सुबह 10 से 3 बजे तक बंद रहेगे। जिससे होशियारपुर सिटी के पूरे एरिये की बिजली प्रभावित होगा।
अन्य जानकारी देते हुए सिविल लाइन के एस.डी.ओ. के.के. चोपड़ा ने बताया कि 66 के.वी. लाईनों की जरुरी मरम्मत के चलते 66 के.वी. सर्कल कार्यालय सब स्टेशन, 66 के.वी. गऊशाला बाजार सब स्टेशन भी 14 मार्च 2018 को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके तहत सिविल लाइन के अंर्तगत आता एरिया बिजली सप्लाई से प्रभावित होगा।