भाजपा देश की जनता की पहली पसंद : डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा पूर्व मंडल की बैठक जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई व जिला प्रभारी जवाहर खुराना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलजीत सेतिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा देश में अन्य पार्टियों के मुकाबले भाजपा में कार्यकर्ताओं को परिवारवाद, जातिवाद व पुंजीवाद के ऊपर उठकर कार्यकर्ता के काम को ही तोला जाता है।

– पूर्व मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता 18 को जालंधर रैली में होगे शामिल : मनोज

उन्होंने कहा कि भाजपा का समूह देश में परिचम लहराना इस बात का सबूत है कि भारत वासियों की पहली पसंद भाजपा के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी भी है। इस अवसर पर उन्होंने चेतन सूद को पूर्व मंडल का महामंत्री नियुक्त करते हुए कहा कि यह पूरी मेहनत से कार्य करते हुए पार्टी के काम व नीतियों को घर-घर पहुंचाकर पार्टी का विस्तार करने में सिद्ध होगे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी जवाहर खुराना ने पूर्व मंडल में कार्यकर्ताओं की 18 मार्च जालंधर में होने वाली पोल खोल रैली की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों संबंधी जिम्मेवारियां सौंपी। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि 18 मार्च को होने वाली जालंधर रैली में पूर्वी मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एडवोकेट डी.एस. बागी, जगमोहन नरूला, विकास जोनी, यशु जैन, अमनप्रीत सिंह, रोमी, नरेश, पवन, मुखी राम, राजीव, मियंक, रतिश व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here