Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh भारत भूषण आशू को समन भेजने वाला SSP Suspend

भारत भूषण आशू को समन भेजने वाला SSP Suspend

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए लुधियाना पश्चिम से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू  को समन भेजने वाले एसएसपी विजिलेंस को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारत भूषण आशू को आज विजिलेंस के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा। एसएसपी और भारत भूषण आशू के बीच सीधी बातचीत चल रही थी। दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान रही थी, और इस बीच कुछ हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, भारत भूषण आशू ने ही सबसे पहले इस अधिकारी को डीएसपी के पद पर नियुक्त करवाया था।

Advertisements

इसके बाद, एसएसपी और आशू  के बीच गुप्त मीटिंग हुई थी, जिसके बाद बिना किसी आधिकारिक आदेश के समन भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि भारत भूषण आशू  ने अपने चुनावी अभियान को मजबूत करने के लिए खुद को समन भेजवाया था। आशू के मुताबिक, यह कदम चुनावी सहानुभूति हासिल करने के लिए उठाया गया था। हालांकि, इस गुप्त मीटिंग और बिना आधिकारिक आदेश के समन भेजने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए एसएसपी को सस्पेंड कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here