Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को

पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता अनुसार राज्य के नौजवानों के लिए अधिक से अधिक रोज़गार के मौके पैदा करने के लिए पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग द्वारा 7 जून (बुधवार) को सभी जिलों में प्लेसमेंट मुहिम शुरु की जायेगी।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस मुहिम के दौरान इच्छुक नौजवानों को 8000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए तक वेतन वाली 10,000 से अधिक नौकरियों की पेशकश की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह मुहिम एक ही समय राज्य के सभी जिलों में चलाई जायेगी। इस प्लेसमेंट मुहिम में रोज़गार के लिए नौजवानों का चयन करने के लिए वर्धमान, स्पोर्टकिंग, फलिप्पकार्ट, एयरटैल और रिलायंस समेत 425 प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। इस प्लेसमेंट मुहिम में पोस्ट ग्रैजुएट, ग्रैजुएट (तकनीकी/गैर-तकनीकी), आई. टी. आई., डिप्लोमा होल्डर, 12वीं पास, मैट्रिक पास नौजवानों सहित उन नौजवानों को भी नौकरियां प्राप्त करने के मौके दिए जाएंगे, जिन्होंने कोई शैक्षिक योग्यता प्राप्त नहीं की।

रोज़गार उत्पत्ति विभाग द्वारा इस प्लेसमेंट मुहिम में हिस्सा लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार जोब् पोर्टल ( http://www.pgrkam.com) पर लॉगइन करके या ज़िला रोज़गार और उद्यम ब्यूरो के द्वारा स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं या सीधे प्लेसमेंट ड्राइव वाली जगह पर भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट मुहिम सम्बन्धी स्थानों के विवरण विभाग के जोब् पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। डायरैक्टर रोज़गार उत्पत्ति श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि रोज़गार उत्पत्ति विभाग इस मुहिम के द्वारा रोज़गारदाताओं को योग्य उम्मीदवार ढूँढने के साथ-साथ नौजवानों को रोज़गार के नये मौके प्रदान करने के लिए मंच प्रदान करने की निरंतर कोशिश कर रहा है। इस प्लेसमेंट मुहिम के द्वारा संभावित तौर पर कम से कम 10,000 नौजवानों को रोज़गार के मौके मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here