ओबौसी, शशी थरुर और कन्हैया जैसे लोगों की नागरिकता रद्द करे भारत सरकार:अश्विनी गैंद

DSC_0999होशियारपुर। नई सोच सामाजिक संस्था की तरफ से संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अगुवाई में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव क शहीदी दिवस बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि आज देश के भीतर जो हालात बन रहे हैं वह अंग्रेजी राज की याद दिलाता है। एक तरफ जहां भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत हमें देश की एकता और अखण्ता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है वहीं कन्हैया और शशी थरुर एवं ओबैसी जैसे अपनी झूठी शान की खातिर देशद्रोह करने से भी परहेज नहीं कर रहे। भारत की समस्त जनता को चाहिए कि वे ऐसे लोगों का बहिष्कार करें तथा इनकी नागरिकता रद्द करने के लिए भारत सरकार पर दवाब बनाया जाना चाहिए ताकि कोई भी भारत के खिलाफ बोलने का साहस न जुटा पाए। उन्होंने ऐसे लोगों को राजनीतिक शरण देने वाली राजनीतिक पार्टियों को भी आगाह करते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसे लोगों को बढ़ावा देना व शरण देनी बंद न की तो जिस प्रकार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे देशप्रेमियों ने अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था उसी प्रकार इन्हें भी देश निकाला लेना होगा। अश्विनी गैंद ने कहा कि हमें अपने व अपने बच्चों के भीतर देश भक्ति का जज्बा भरना होगा ताकि हर घर से देशभक्त निकले और कन्हैया व उसकी सोच जैसे देशद्रोहियों को मुंह तोड़ जवाब देकर उन्हें यहां से भगा सके। इस दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए हरा प्रसाद (पौधे) वितरित किया गया व लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संभाल का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वीर हकीकत राय सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विजय सूद पप्पा, मनदीप सिंह पंधेर, डा. भूपिंदर सिंह, अजय राणा, भार्गव जी, सतीश शर्मा, पवन, नीरज गैंद, सोनू टंडन, दीपक वालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो:- शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि भेंट करते अश्विनी गैंद, विजय सूद पप्पा व अन्य।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here