Saturday, October 24, 2026
Home Crime सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने विवाहिता प्रेमिका की 17 बार चाकू घोंपकर की हत्या

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने विवाहिता प्रेमिका की 17 बार चाकू घोंपकर की हत्या

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक से दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां पश्चिमी बेंगलुरू के पूर्णप्रज्ञा लेआउट स्थित एक ओयो होटल में 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस ने अपनी 36 वर्षीय विवाहिता प्रेमिका हरिणी का 17 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 6 जून 2025 की देर रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा 8 जून को हुआ। सुब्रमण्यपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 9 जून को आरोपी यशस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यशस ने बताया कि उसकी मुलाकात हरिणी से एक मेले में हुई थी, जहां दोनों ने नंबरों का आदान-प्रदान किया था। इसके बाद उनकी दोस्ती गहरी हुई और रिश्ता शारीरिक संबंधों तक पहुंच गया।

Advertisements

जांच में सामने आया कि हरिणी, जो दो बच्चों की मां थी, अपने पति दासेगौड़ा के साथ तनावपूर्ण रिश्ते में थी। पति को हरिणी के यशस के साथ अवैध संबंधों का पता चल गया था, जिसके बाद उसने हरिणी का फोन छीन लिया और उसे घर से बाहर निकलने से रोक दिया। कई महीनों तक यशस और हरिणी का संपर्क टूट गया, जिससे यशस गहरे अवसाद में चला गया। उसने हरिणी को खोजकर मारने की योजना बनाई और इसके लिए एक चाकू भी खरीदा। डीसीपी (साउथ) लोकेश बी. ने बताया कि यशस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here