Friday, October 23, 2026
Home Latest कानपुर में 2 बदमाशों ने कारोबारी पर की फायरिंग, 50 लाख की...

कानपुर में 2 बदमाशों ने कारोबारी पर की फायरिंग, 50 लाख की मांगी फिरोती  

कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कानपुर के गोविंदनगर में एक सर्राफा कारोबारी के घर के बाहर बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते कारोबारी ने बताया कि उनकी ज्वेलरी की दुकान है और देर रात वह जब अपनी दुकान से घर लौटे और गाड़ी से सामान निकाल रहे थे, तभी बाइक पर 2 युवक आए और उन्होने गोलीबारी करनी शुरू कर दी लेकिन उनका बचाव हो गया, गोली उन्हे नहीं लगी। तभी उन्हे एक कॉल आया।

Advertisements

जब उसने उठाया तो कॉल करने वाले ने उसे कहा कि–हमला हमने कराया है, अगर जिंदा रहना है तो 50 लाख रुपये दो।” कुछ समय बाद दोबारा कॉल आया, जिसे उनके पिता ने उठाया। जब उन्होंने पूछा कि पैसे कहां देने हैं, तो कॉल काट दिया गया। बाद में उस नंबर पर कॉल किया तो फोन नहीं उठाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here