
कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। हंदवाड़ा में एक मस्जिद शरीफ के निर्माण के दौरान एक रहस्यमयी धमाका हुआ। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया।
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।












