Thursday, October 29, 2026
Home Latest बिहार में सवारियों से भरी मालवाहक गाड़ी पलटी, 5 की मौत, 15...

बिहार में सवारियों से भरी मालवाहक गाड़ी पलटी, 5 की मौत, 15 घायल

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के गांव बाजितपुर के समीप नेशनल हाइवे पर एक मालवाहक पिकअप गाड़ी का टायर फटने से 5 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अंजू देवी, राधिका देवी, सोनू कुमार, राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि यह लोग अपने-अपने मक्के की बोरियों को हाजीपुर स्थित एक फैक्ट्री में भुनवाने के लिए जा रहे थे और जब वह लोग जब गांव बाजितपुर नज़दीक पहुंचे तो अचानक उनका पिकअप गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई गाड़ी के पलटने से गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग भीषण घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here