Friday, October 9, 2026
Home Crime 23 दिन पहले मोटरसाइकिल सवार ने मारी थी टक्कर, सूद कालोनी निवासी...

23 दिन पहले मोटरसाइकिल सवार ने मारी थी टक्कर, सूद कालोनी निवासी पुष्पा शर्मा ने दम तोड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। करीब एक माह पहले बहादुरपुर चौक के समीप हुए एक सडक़ हादसे में घायल हुई 58 वर्षिय पुष्पा शर्मा निवासी सूद कालोनी का आज 13 मार्च को निधन हो गया। मृतका के परिजनों ने दुख प्रकट किया कि इस बाबत बार-बार पुलिस से कहे जाने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उन्हें अपने पारिवारिक सदस्यों को खोना पड़ा है।

Advertisements

जानकारी अनुसार मृतका की बेटी श्वेता शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी 2018 को बहादुरपुर चौक के समीप रोजाना की तरह सैर पर निकली उनकी मां पुष्पा शर्मा को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। उसने बताया कि हादसे से उनकी माता की टांग पर मल्टीपल फ्रैकचर हो गया था व डाक्टरों ने ईलाज करते हुए प्लास्टर लगा दिया था व कुछ दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी। पुष्पा शर्मा टांग टूटने से घर पर ही बैड रैस्ट पर थीं। मंगलवार 13 मार्च को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर जब उन्हें अस्पताल लाया जा रहा था तो उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें इंसाफ नहीं दिया तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं की।

थाना सिटी पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here