Tuesday, October 27, 2026
Home Latest युवा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता ‘आप’ में हुए शामिल 

युवा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता ‘आप’ में हुए शामिल 

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना वेस्ट उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। मंगलवार को कांग्रेस के कई नेता अपने समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल हो गए। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध और आप पंजाब के महासचिव डॉ सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप नेता रिंका प्रधान, वरुण मेहता और अजिंदरपाल कौर भी मौजूद थे। कांग्रेस से आप में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के जिला युवाध्यक्ष प्रभजोत सिंह मान, सचिव प्रीत बडेवाल, करणजोत सिंह, अभिषेक प्रीत सिंह, गुरप्रीत नीतीश प्रीतपाल सिंह कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, मनजोत सिंह, अमनदीप किंघ, लक्खा सिंह और गुरदीप के नाम प्रमुख है। इसके अलावा एसएस जैन महासभा, हैबोवाल के अध्यक्ष पंकज जैन और उनके साथ राजीव जैन, प्रवीण जैन, दिव्यांश जैन, अनिल जैन, यशपाल जैन और जीवन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Advertisements

सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नितियों और आप सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के युवा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने का मन बना लिया है। उनका बड़े मार्जिन से जीतना तय है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा के जीतने के बाद इलाके का विकास और तेज गति से होगा। वहीं, पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले तीन साल से पंजाब के लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिसके कारण आमलोगों को काफी आर्थिक राहत मिल रही है। वहीं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार होने से भी लोगों का आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here