Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur लड़कों की अंडर-19 क्रिकेट में होशियारपुर ने कपूरथला टीम को 153 रन...

लड़कों की अंडर-19 क्रिकेट में होशियारपुर ने कपूरथला टीम को 153 रन से हरायाः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लड़कों की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में होशियारपुरी की टीम ने अपने पहले लीग मैच में कपूरथला की टीम को 153 रन से हराकर जीत अर्जित की। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनदीप के 101 रन की बदौलत 50 ओवरों में 5 विकेट गवाकर 277 रन बनाए। जिसमें हरमनदीप ने 101 रन, साहिल सलोहत्रा ने नावाद 40 रन, हर्ष चौहान ने 35 रन, ऐशवीर ने 29 रन, कृष्ण वालिया ने 24 रन तथा मनवीर सिंह हीर ने 21 रनों का योगदान दिया। कपूरथला की तरफ से रणवीर ने 2 विकेट लिए। 50 ओवरों में जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी कपूरथला की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे 34.3 ओवरों में 124 रन ही बना सकी। जिसमें युवराज सिंह ने 24 रन तथा सूर्य महाजन ने 26 रन बनाए।

Advertisements

होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए उपकप्तान अर्य अरोड़ा ने 4, मनवीर सिंह हीर व असिसजोत सिंह ने 2-2 व हर्षित नंदा ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। इस तरह होशियारपुर की टीम ने यह मैच 153 रन से भारी अंतर से जीत लिया। इस मौके डा. रमन घई ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की तरफ से टीम को बधाई दी। टीम की इस जीत पर जिला सीनियर कोच दलजीत सिंह, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका व दिनेश शर्मा तथा जिला ट्रेनर कुलदीप धामी व जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण ने टीम को बधाई। इस मौके डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर टीम का अगला मुकाबला रोपड़ टीम के साथ 23 जून को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here