Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur डेरा संत बाबा गुलाब सिंह में शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म...

डेरा संत बाबा गुलाब सिंह में शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर धार्मिक दीवान सजाए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 108 संत बाबा गुलाब सिंह जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के मौके पर धार्मिक दीवान सजाए गए। इस मौके पर डेरे की मुख्य सेवादार संत हरजीत कौर ने सभी संतों-महापुरुषों एवं संगत का समागम में स्वागत किया और उनके अलावा संत परमिंदर सिंह व सतिंदर सिंह आदि रागी जत्थों ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

Advertisements

इस मौके पर बाबा हरप्रीत सिंह जी शेरपुर वालों ने कथा करते हुए संगत को श्री गुरुवाणी से जुड़ने का संदेश दिया व मंच का संचालन किया। इस मौके पर शिवनाम देव आश्रम खानपुर के सेवादार बाबा नरिंदर सिंह जस्सल ने भी विशेष तौर से पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर संगत को नाम सिमरन की प्रेरणा की। इस अवसर पर भाई तेजिंदर सिंह, भाई गुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, सतिंदर सिंह व बड़ी संख्या में संगत ने समागम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here