किसानों को 51875 करोड़ की खाद सब्सिडी मंजूर करने के लिए भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद,यशपाल शर्मा, बब्लू पुरी  द्वारा जारी प्रेस नोट  में केंद्र की मोदी  सरकार द्वारा किसानों को 2022 -2023 की दूसरी छमाही यानी कि रबी  की फसल के लिए फास्फोरिक व पोटाश खाद  के मूल्यों में कमी लाने के लिए 51875 करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी देने के लिए प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों की तरफ से धन्यवाद किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगातार डी.ए.पी,यूरिया तथा पी एंड के खादों की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है परंतु किसान हितैषी मोदी सरकार द्वारा 51875 करोड की भारी सब्सिडी को मंजूर कर के खाद की कीमतों को स्थिर रखने में सकारात्मक पहल की है।  उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी सब्सिडी के रूप में किसानों को बहुत सी सुविधाएं जारी की गई है। केवल  किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को लाखों करोड़ों रूपए उनके बैंक खातों  में हर  4 महीने बाद सीधे डाल दिए जाते हैं।

Advertisements

सूद ने कहा कि निकमि भगवंत मान की आप सरकार पंजाब में किसानों को स्वयं कुछ भी देने में असफल रही है।  किसानों के साथ बड़े-बड़े वायदे तो  किए जाते हैं।  परंतु पूरा करने के समय भगवंत मान व उनके मंत्री केंद्र सरकार के आगे अपने वादों को पूरा करने के लिए गिड़गिड़ाते नजर  आते हैं तथा अपनी जान बचाने के लिए केंद्र सरकार को कोसते हुए किसानों को केंद्र सरकार  के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते हैं। सूद ने कहा कि पराली जलाने  वाले मामले में आज तक जो ड्रामेबाजी  केजरीवाल व  भगवंत मान की आप सरकार ने की हैं उससे इन  की  किसानों के प्रति संवेदना की  सारी पोल खुल गई है।  जबकि केंद्र सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए 268  करोड़ की राशि पंजाब सरकार को दी परन्तु उसका भी प्रयोग पंजाब  सरकार नहीं कर पाई।  इस लिए पराली जलाने के मामले में भारी वृद्धि हुई है। पहले  हमेशा पराली के धुएं के लिए पंजाब को  दोषी ठहराने वाले केजरीवाल अब पंजाब सरकार के निकम्मेपन पर अपना  स्टैंड स्पष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here