
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सड़क हादसे दौरान 4 बच्चों सहित एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मुतकों की पहचान दानिश, महिरा, समायरा और समर, माहिरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लोग मुरशपुर स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गए थे और वहां से वापस आ रहे थे इस दौरान जब वह लोग बुलंदशहर हापुर रोड पर पहुंचे तो तेज रफतार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस टक्कर दौरान बाईक सवार 4 बच्चों सहित 1 व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












