Monday, October 12, 2026
Home Crime जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष की मौत

जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक ‘ट्रक वैल्फेयर सोसायटी’ के अध्यक्ष की मौत हो जाने का समाचार प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना होशियारपुर के मुकेरियां में तलवाड़ा रोड के पास की है। पुलिस के अनुसार तग्गरकलां गांव के निवासी एवं ‘मुकेरियां ट्रक वैल्फेयर सोसायटी’ के अध्यक्ष हरभजन सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ तलवाड़ा रोड स्थित अपने कार्यालय में थे तभी गलदियां गांव के निवासी संदीप सिंह उर्फ ​​सनी पांच से छह अज्ञात लोगों के साथ कथित तौर पर वहां पहुंचा।

Advertisements

पुलिस ने मृतक के बेटे सुखदेव सिंह की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने हरभजन सिंह से बहसबाजी शुरू कर दी और ट्रक वैल्फेयर सोसायटी की जमीन पर कथित रूप से कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब हरभजन सिंह और अन्य ने विरोध किया तो संदीप और उसके साथियों ने उन पर कथित तौर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हरभजन के सीने एव हाथ में गंभीर चोटें आईं और वह मूर्छित होकर गिर पड़े। उसने बताया कि हरभजन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखदेव ने आरोप लगाया कि संदीप ने ‘ट्रक वैल्फेयर सोसायटी’ की जमीन के एक हिस्से पर पहले ही कब्जा किया हुआ है और उसने वहां दुकानें बना ली हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here