Thursday, October 22, 2026
Home Latest खुलने लगी एनएच 3 निर्माण में लापरवाही की परतें, बंद नालियों से निकल...

खुलने लगी एनएच 3 निर्माण में लापरवाही की परतें, बंद नालियों से निकल रही जंग लगी लोहे की प्लेटें

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। विवादों की जड़ बन चुकी हमीरपुर, समीरपुर, आवाहदेवी, सरकाघाट, धर्मपुर कोटली सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण सुर्खियों में है। बरसात में बंद  नालियों का पानी जब लोगों के घरों और खेतों में घुसने लगा तो आक्रोशित लोग सड़कों पर विरोध स्वरूप उतर आए। इसी कड़ी में पिछले सप्ताह दरोगण, झनिक्कर और कोल्हूसिद्ध में लोग जबरदस्त विरोध करते दिखे। प्रशासन तथा पुलिस के  दबाव के बाद जब निर्माण कंपनी ने बंद नालियों की सफाई की तो परिणाम चौंकाने वाले मिले। कोट के पास  भरवाना  में  नालियों के अंदर से लोहे की जंग लगी लोहे की प्लेटें निकली । इनकी वजह से नालियां ब्लॉक थी और बरसात का पानी लोगों के घरों और खेतों में घुस रहा है। 

Advertisements

बिना डंगे लगाए बनाए दरकोटी – ठाणा बाईपास बंद , वैकल्पिक रोड की हालत चिंताजनक 

बिना बिना डंगे लगाए बनाए  गए दरकोटी – ठाणा बाईपास  को बंद हुए करीब 10 हो गए हैं लेकिन निर्माण कंपनी इसकी मरम्मत करवाने में नाकाम रही है। मलबे के ढेर पर करीब आधा किलोमीटर बनाया गया नेशनल हाईवे दरक चुका है। मीडिया ने लगातार इस  लापरवाही को पहले दिन से ही उजागर करना शुरू कर दिया था लेकिन न तो  निर्माण कंपनी और न ही मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड हाइवे सुनने को तैयार था। अब करोड़ों  रुपए के नुकसान के बाद सारा ट्रैफिक क्षतिग्रस्त वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here