
आंध्रप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्रप्रदेश के अन्नमय्या जिले में दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जहां पुल्लमपेटा मंडल अंतर्गत रेड्डीचेरूवुकट्टा के नजदीक एक आम से लदा ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। इस हादसे में 9 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक राजमपेट मंडल के इसुकापल्ली से आम लोड कर रेलवेकोडुरु की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रेड्डीचेरुवुकट्टा के निकट चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।











