
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इटली के ब्रेसिया शहर के पास विमान क्रैश हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक छोटा अल्ट्रालाइट विमान अचानक हाईवे पर आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वे आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विमान अचानक नाक की ओर झुका और सीधे सड़क से जा टकराया। टक्कर के बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान को तेज रफ्तार में नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।












