
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंज क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से रीजन चेयरमैन हरजीत सिंह भाटिया ने अपना जन्मदिन सरकारी हाई स्कूल भागोवल में 30 बच्चों को बूट, जुराबे व स्कूल प्रागंण में 20 पौधे लगाकर मनाया। इस अवसर प्रधान लायन विजय अरोड़ा व प्रमुख समाजसेवी लायन संजीव अरोड़ा ने श्री भाटिया को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने खुशी के अवसर को जरूरतमंदों की सहायता व पौधा रोपण कर मनाना चाहिए। श्री अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का फर्ज है कि अगर हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा तो प्रत्येक व्यक्ति भी स्वस्थ होगा।

इस अवसर पर लायन हरजीत सिंह भाटिया ने बच्चों को बूट, जुराबें वितरित करते हुए कहा कि लायंज क्लब पहले भी स्कूलों में जाकर जरूरतमंद बच्चों की मदद करता रहता है ओर यह मदद आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। ताकि किसी बच्चे को पढ़ाई करने में कोई दिक्कत पेश न आए। लायंज क्लब ओर वह खुद जरूरतमंद बच्चों के लिए विभाग को पूर्ण सहयोग करेंगे।
अन्त में मुख्याध्यापक श्री मति राजेश कुमारी ने आए हुए क्लब सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लायंज क्लब पर्ल निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में लगा हुआ है और वह आशा प्रकट करते हैं कि क्लब की ओर से आगे भी जरूरतमंद बच्चों के लिए मदद जारी रहेगी। इस अवसर पर उमेश राणा, कुमार गौरव , अश्वनी कुमार दत्ता, गौरव खट्टर, पंकज कुमार,सुखवंत सिंह,सुखविंदर सिंह व स्कूल की ओर से अशोक कुमार, रूपिंदर सैनी,गगनदीप सिंह, जगदीश चंद्र,अनु गुप्ता बबीता रानी ,जसपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे।











