Tuesday, October 13, 2026
Home Latest विजय दिवसः टॉडलर्स होम स्टडी हाल स्कूल के बच्चों ने सुनाई शौर्य...

विजय दिवसः टॉडलर्स होम स्टडी हाल स्कूल के बच्चों ने सुनाई शौर्य और बलिदान की अमर गाथा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। टॉडलर्स होम स्टडी हाल स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह दिन उन वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित है जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान के विरुद्ध कारगिल युद्ध में दुश्मनों को परास्त कर भारत की भूमि की रक्षा की थी। इस अवसर पर देशभर में श्रद्धांजलि सभाएं, परेड, देश भक्ति गीतों का आयोजन और वीरों की गाथाओं का स्मरण किया गया। इस दिन स्कूल में भाषण, कविताएं और सुंदर-सुंदर ड्राइंग के माध्यम से सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें उन्होंने वीर सैनिकों, तिरंगे व कारगिल युद्ध की झलक को रंगों से जीवित कर दिया। इन रचनात्मक कार्यों से स्कूल का वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग गया। इस मौके स्कूल की प्रधानाचार्या ने कहा कि यह दिन हमें वीरों के साहस और बलिदान की याद दिलाता है। हमारे छात्र इनसे प्रेरणा लेकर अच्छे नागरिक बने। यही वीरों को हमारी सच्ची श्रद्धांजिल होगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here