Friday, October 23, 2026
Home Punjab जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 18 अगस्त...

जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 18 अगस्त को छुट्टी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, जालंधर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के स्कूलों और कॉलेजों में 18 अगस्त, 2025 को छुट्टी रहेगी।

Advertisements

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य सत्कार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, जो जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा लगभग 10 दिनों तक किए गए रिहर्सल को देखते हुए , भाग लेने वाले स्कूलों और कॉलेजों में 18 अगस्त को अवकाश की घोषणा की। इस अवसर पर, उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here