Friday, October 23, 2026
Home National भारी बारिश से मकान जमींदोज, परिवार बेघर

भारी बारिश से मकान जमींदोज, परिवार बेघर


हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। तहसील सुजानपुर की ग्राम पंचायत बैरी के वार्ड नम्बर 7 कुड़ाना (SC) बस्ती में आज भारी बरसात के चलते एक रिहायशी मकान ढह गया। यह मकान होशियार सिंह सुपुत्र जुल्फी राम, गांव कुड़ाना (SC) बस्ती का था।

Advertisements

अचानक गिरे मकान में रखा सारा घरेलू सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तुरंत राहत और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here