
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। जिस वक्त हमला हुआ, फाजिलपुरिया उस दौरान अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और गोलियां चलाने लगे। इस बात का एहसास होते ही सिंगर ने थार दौड़ा कर अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकाले। यह घटना एसपीआर की सड़क पर फाजिलपुर गांव के पास हुई।

इस बीच, गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच और तलाशी शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एसपीआर रोड पर गोली चलने की सूचना मिली थी। गुरुग्राम पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।











