Saturday, October 17, 2026
Home Crime जासूस जसबीर ने किया खुलासा, पूर्व SI चला रहा जासूसी का नेटवर्क

जासूस जसबीर ने किया खुलासा, पूर्व SI चला रहा जासूसी का नेटवर्क

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में जांच कर रहे अधिकारियों ने बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान के लिए भारत में जासूस तैयार करने का काम एक पूर्व सब इंस्पेक्टर कर रहा था। पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सबइंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो जासूसी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा ने भी पाकिस्तानी यूट्यूबर और पाकिस्तान के पंजाब पुलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी नासिर ढिल्लो के साथ पॉडकास्ट किया था। जसबीर सिंह ने खुलासा किया कि पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो अलग-अलग लोगों से जासूसी करवाता था। जसबीर सिंह को आईएसआई के एजेंटों से नासिर ने ही मिलवाया था। नासिर ढिल्लो ज्योति मल्होत्रा से भी संपर्क में था। वह अभी भी कई भारतीय यूट्यूबर के संपर्क में है।

Advertisements

नासिर ढिल्लो पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पंजाब पुलिस ने सब इंस्पेक्टर था, लेकिन नौकरी छोड़ कर नासिर ढिल्लो यूट्यूबर बन गया। नासिर भारत से आने वाले यूट्यूबर से दोस्ती करता, और आईएसआई एजेंट से मिलवाता था। नासिर ज्योति मल्होत्रा के भी संपर्क में था। नासिर ने ज्योति मल्होत्रा के साथ पॉडकास्ट भी किया था। नासिर भरतीय यूट्यूबर से दोस्ती करता। इसके बाद उन्हें एजेंट से मिलवाता और फिर जासूसी के लिए टास्क देता था। नासिर ढिल्लो के दानिश से संबंध के भी सबूत जांच एजेंसी को मिले है। एजेंसी की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here