Saturday, October 17, 2026
Home Latest केदारनाथ रूट पर हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित, पायलट को लगी...

केदारनाथ रूट पर हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित, पायलट को लगी मामूली चोटें

देहरादून (द स्टैलर न्यूज़)। केदारनाथ यात्रा रूट पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना प्राप्त हुई है। हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बाताया जा रहा है। इस हादसे में एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।

Advertisements

हेलीकॉप्टर में तकनीक खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग हुई। बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं। जिसका नजदीकी अस्पताल में चल उपचार चल रहा है। हेलीकॉप्टर हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here