
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर रूस ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से तबाही मचा दी है। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए है। इसके अलावा 18 इमारतें ध्वस्त हो गई है। यह जानकारी युक्रेनी स्थानीय अधिकारियों द्वारा दी गई है।



रूस की तरफ से किए गए इस ड्रोन और मिसाइल हमले पर खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने कहा कि इस हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें और 13 प्राइवेट रेजिडेंस बुरी तरह तबाह हुए हैं। जानकारी के अनुसार, खारकीव पर ये हमला करने के लिए रूस ने 48 ड्रोन, 2 मिसाइलें और 4 एरियल ग्लाइड बम का इस्तेमाल किया है।













