
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान जागरूकता कैंप का आयोजन “तेरा आसरा सेवा घर” में किया गया। जिसमें विशेष अतिथि के तौर पर रिटा. प्रि. सरकारी कॉलेज होशियारपुर एन. डी. भाटिया उपस्थित थे। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने उपस्थिति को जागरूक करते हुए कहा कि आंखें हमारे शरीर का अनमोल अंग है। जिसके बिना जिंदगी अधूरी है इसीलिए समय रहते अपनी आंखों का चेकअप जरूर करवाएं। जिससे जिंदगी खुशहाल बनी रह सके। इसके साथ-साथ मरणोपरांत भी नेत्रदान करने का संकल्प जरूर लें। क्यों जो इससे अंधेरी जिंदगी जी रहे लोगों को रोशनी प्रदान की जा सकती है। एक व्यक्ति द्वारा दान की गई आंखों से दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी मिलती है। और श्री अरोड़ा ने बताया कि अब तक 4118 लोगों को रोशनी प्रदान की जा चुकी है तथा जिस मे 500 से अधिक छोटे बच्चे भी शामिल है।

श्री अरोड़ा ने बताया कि उक्त बातों से प्रभावित होकर तेरा आसरा सेवा घर में रह रहे 24 लोगों जिनमें सुरिंदर सिंह, रज्जो, गुरमेल सिंह, मोहन लाल,निर्मल सिंह, फूला देवी, जोगिंदर पाल, तीरथ सिंह, खुशी, अवतार सिंह, जसवीर कौर, राजू, भूपेंद्र, कुलदीप सिंह, रामकिशन, बोबन, जॉनी, नेहा, बलबीर सिंह, धर्मपाल, मन्नत, मोनिका व सुमन ने तेरा आसरा सेवा घर की मुख्य संचालिका राजेंद्र कौर के नेतृत्व में नेत्रदान के प्रण पत्र भरे। उपरांत उन्होंने कहा कि आज हमें बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है कि हमारी आंखें मरणोपरांत भी जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों ने हमारी कदर नहीं पाई, जिस कारण हम यहां पर रह रहे हैं। हम उस परमपिता परमात्मा का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने यहां रहने के लिए तेरा आसरा स्थान दिया और संचालिका राजेंद्र कौर जो दिन रात हमारी सेवा कर रही है परमात्मा उन्हें चढ़दी कला में रखें।
इस मौके पर विशेष अतिथि श्री एन.डी.भाटिया ने रोटरी आई बैंक व तेरा आसरा सेवा घर की सराहना करते हुए कहा कि आज जो 24 लोगों द्वारा नेत्रदान प्रण पत्र भरे गए है काबिले तारीफ है। किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना सबसे बड़ा पुन्य का कार्य है। और श्री भाटिया ने कहा कि रोटरी आई बैंक का जहां प्रत्येक सदस्य निस्वार्थ भाव से अपनी ड्यूटी निभा रहा है वहां हम सभी को भी और अन्य संस्थाओं को इसका अनुसरण करते हुए इस पुण्य कार्य में सहयोग करना चाहिए। ता जो लोग अंधेरी जिंदगी जीने को मजबूर है उनकी जिंदगी में रोशनी भरने का प्रयास किया जा सके। इस मौके प्रि एन.डी. भाटिया ने तेरा आसरा सेवा घर के लिए 5100 रुपए की अनुदान राशि भी भेंट की।
इस अवसर पर प्रो. दलजीत सिंह ने कहा कि हमें अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही संस्कार देने चाहिए ता जो बाद में पछताना न पड़े अगर आज उनके बच्चे संस्कारी होते तो यह घर से बाहर ना रहते हैं। उन्होंने हर संभव सहायता देने का भी विश्वास दिलाया।इस अवसर पर चेयरमैन जे.बी.बहल, प्रो. दलजीत सिंह,सचिव वीना चोपड़ा,मदन लाल महाजन, अश्वनी कुमार दत्ता, कृष्ण किशोर व अन्य उपस्थित थे।












