Tuesday, October 27, 2026
Home Crime पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच जारी

पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच जारी

दीदारगंज (द स्टैलर न्यूज़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूईं गांव में मायके में रह रही विवाहिता का जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव में मायके में रह रही रोशनी यादव पुत्री अशोक कुमार उम्र 24 वर्ष की शादी दो वर्ष पूर्व पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव निवासी अवनीश यादव पुत्र रामकुमार के साथ हुई थी। बीते मार्च महीने से वह अपने मायके करुईं में ही रह रही थी।

Advertisements

मंगलवार देर शाम से वह घर से निकली और घर नहीं आई तो रोशनी के बाबा व भाई ने देर रात तक आसपास खोजबीन किए पर रोशनी का पता नहीं चला। अशोक के घर के पीछे खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई एक वृद्ध महिला ने रोशनी का शव जामुन के पेड़ पर जमीन से करीब 30 फुट ऊपर फंदे से लटकता हुआ देखा तो शोर मचाने लगी और बेसुध होकर गिर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे हो ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मौके पर ससुराल पक्ष के लोग भी मृतका के पति के साथ पहुंचे थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here